फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब एक जून से रामबाग फ्लाईओवर समेत कई मार्गों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रामबाग फ्लाईओवर समेत कई मार्गों पर एक जून से ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा। इससे पूर्व यातायात पुलिस ने 21 मई से संचालन बंद करने का फैसला लिया था लेकिन गंगा दशहरा, प्रतियोगी परीक्षाएं और बकरीद त्योहार को देखते हुए अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

नए ट्रैफिक प्लान के तहत रामबाग फ्लाईओवर, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से सुभाष चौराहा, लक्ष्मी टाॅकीज से पुलिस क्लब चौराहा और कचहरी से विश्वविद्यालय मार्ग तक ई-रिक्शे नहीं चलेंगे। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के लिए वैकल्पिक रूट भी तय किए हैं। तेलियरगंज की ओर से आने वाले ई-रिक्शे अब फायर ब्रिगेड चौराहा और नवाब युसुफ रोड होकर सिविल लाइंस रेलवे स्टेशन व हाईकोर्ट की ओर जाएंगे। बैरहना और संगम क्षेत्र से आने वाले ई-रिक्शे सीएमपी कॉलेज, मेडिकल चौराहा और डीआरएम ऑफिस मार्ग से आवागमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें