फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे पर सिंगापुर, मलेशिया की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

Mon, 29 Aug 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद। दशहरे की छुट्टियों पर आईआरसीटीसी ने लोगों को मलेशिया और सिंगापुर की सैर कराने की तैयारी की है। सात दिन और आठ रात का यह पैकेज 06 से 13 अक्तूबर केबीच रहेगा। पैकेज में हवाई यात्रा एवं संबंधित स्थानों पर तीन सितारा होटल में ठहराने के अतिरिक्त आईआरसीटीसी की ओर से ही लंच, डिनर की व्यवस्था भी रहेगी। एक साथ तीन टिकट बुक कराने पर आईआरसीटीसी की ओर से छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के अधिकांश हवाई पैकेज दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से शुरू होते हैं। लेकिन इस बार लखनऊ से यात्रा पैकेज की शुरूआत की जा रही है। यानी कि टिकट बुक कराने के बाद संबंधित व्यक्ति को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचना होगा। वहां से सारी व्यवस्था आईआरसीटीसी की ही रहेगी। इस टूर में यात्रियाें को फ्लाइट से सीधे मलेशिया की राजधानी क्वालालमपुर ले जाया जाएगा। वहां से सिंगापुर और उसके बाद वापस लखनऊ लाया जाएगा। इस पैकेज में हवाई जहाज से आने-जाने, तीन सितारा होटलों में ठहरने की एवं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से ही रहेगी। खास यह कि यात्रियों के लिए वहां भारतीय खाना ही रहेगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के अनुसार दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 77700 एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर इसका मुल्य 77400 रहेगा। यदि एक व्यक्ति अकेले होटल के रूप में ठहरेगा तो उसे 86500 रुपये चुकाने होंगे। उन्होेंने कहा कि बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और इलाहाबाद जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय से कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें