बचाने गए बेटे पर भी जानलेवा हमला
बचाने के लिए दौड़े बेटे लाल बहादुर (38) को भी पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख लेखपाल समेत राजस्वकर्मी वहां से भाग निकले। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। तब जाकर हमलावर पीछे हटे। गंभीर रूप से घायल बृजलाल व लाल बहादुर को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने बृजलाल को मृत घोषित कर दिया।
लाल बहादुर का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अंतू पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन, परिजन विरोध करने लगे। घरवाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आर्थिक मदद और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े थे।
इस बीच पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र लालबहादुर की तहरीर पर जगदेव, उसके बेटे सुनील, विजय, अंकित पर हत्या करने, लेेखपाल शेषमणि और गांव के ही भाजपा नेता बलवंत सिंह के बेटे अभय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू और संजय सिंह पर हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पांच घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।