फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में वारदात : पैमाइश के दौरान बुजुर्ग किसान की पीटकर हत्या

Sun, 29 May 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भवानीपुर बहेलियापुर गांव के रहने वाले बृजलाल वर्मा का पड़ोसी जगदेव वर्मा से जमीन पर स्थित चकरोड को लेकर विवाद था। बृजलाल ने जमीन पर बने चकरोड की पैमाइश के लिए शनिवार को समाधान दिवस में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसका निस्तारण कराने के लिए रविवार को हल्का लेखपाल शेषमणि बिना स्थानीय पुलिस को साथ लिए ही पैमाइश करने पहुंच गए।
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर बहेलियापुर गांव में रविवार को जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में पड़ोसियों ने लाठी डंडों से हमला कर किसान बृजलाल वर्मा (64) की  हत्या कर दी। आरोपियों ने बृजलाल के बेटे पर भी हमला कर उसे अधमरा कर दिया। मौके पर मौजूद राजस्वकर्मी जान बचाकर भाग निकले। मामले में पुलिस ने हल्का लेखपाल, भाजपा नेता के दो बेटों समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन



भवानीपुर बहेलियापुर गांव के रहने वाले बृजलाल वर्मा का पड़ोसी जगदेव वर्मा से जमीन पर स्थित चकरोड को लेकर विवाद था। बृजलाल ने जमीन पर बने चकरोड की पैमाइश के लिए शनिवार को समाधान दिवस में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसका निस्तारण कराने के लिए रविवार को हल्का लेखपाल शेषमणि बिना स्थानीय पुलिस को साथ लिए ही पैमाइश करने पहुंच गए। दोनों पक्षों की मौजूदगी में लेखपाल नापजोख करने लगे।


लेखपाल की पैमाइश पर बृजलाल संतुष्ट नहीं हुए। वह पुलिस की मौजूदगी में दोबारा पैमाइश की मांग करने लगे। इसको लेकर जगदेव पक्ष के लोगों से विवाद होने लगा। आरोप है कि जगदेव पक्ष के लोग लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर पहुंचे और बृजलाल पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने गए बेटे पर भी जानलेवा हमला
बचाने के लिए दौड़े बेटे लाल बहादुर (38) को भी पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख लेखपाल समेत राजस्वकर्मी वहां से भाग निकले। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। तब जाकर हमलावर पीछे हटे। गंभीर रूप से घायल बृजलाल व लाल बहादुर को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने बृजलाल को मृत घोषित कर दिया।


लाल बहादुर का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अंतू पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन, परिजन विरोध करने लगे। घरवाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आर्थिक मदद और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े थे।
 
 
इस बीच पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र लालबहादुर की तहरीर पर जगदेव, उसके बेटे सुनील, विजय, अंकित पर हत्या करने, लेेखपाल शेषमणि और गांव के ही भाजपा नेता बलवंत सिंह के बेटे अभय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू और संजय सिंह पर हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पांच घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें