फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में पांच फीट से ऊंची नहीं होंगी दुर्गा प्रतिमाएं

Wed, 14 Oct 2020 12:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
17 अक्तूबर से आरंभ हो रहे शक्ति स्वरूपा की आराधना के शारदीय नवरात्र की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार शहर का पूजा समितियां इस बार पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना करेंगी। इसके लिए दुर्गा पूजा बारवारियों ने इस बार पांच फीट से ऊंची प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना न करने का निर्णय लिया है। तैयारी पूरी होने के बाद भी समितियों को अभी प्रशासन की ओर से गाइड लाइन जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र में इस बार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तीन सौ से अधिक प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित किए जाने का अनुमान है। शहर में 60 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडालों में प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। समय कम होने की वजह से इसके लिए अब तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन व इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से अन्य बारवारियों से मशविरे के बाद दुर्गा पूजा के लिए गाइड लाइन तय की गई है। इसके तहत पांच फीट से अधिक ऊंची प्रतिमाएं पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए नहीं रखी जाएंगी।

इससे पहले कई पंडालों में 12 से 15 फीट तक ऊंची प्रतिमाओं को शारदीय नवरात्र में प्रतिष्ठापित किया जाता था। इसके अलावा पंडाल भी 15 फीट तक के ही बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पंडालों को नियमित रूप से सैनिटाइज कराने के साथ ही हैंडवाश और थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ पीके रॉय के मुताबिक पूजा कमेटियों के पदाधिकारी तो मास्क में रहेंगे ही, बिना मास्क के किसी भी दर्शनार्थी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पंडाल में निर्धारित संख्या में वाले वाले श्रद्धालु दर्शन के लिए बनाए गए गोले के बीच ही खड़े होंगे।

कटरा की रामलीला में सिर्फ दो सौ लोगों को मिलेगा प्रवेश, जारी होंगे पास

प्राचीन कटरा रामलीला कमेटी की ओर से गाइड लाइन तय कर दी गई है। 16 अक्तूबर से शुरू हो रही रामलीला के मंचन को देखने के लिए पास जारी किए जाएंगे। एक दिन में सिर्फ दो सौ लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। यह जानकारी रामलीला कमेटी के सचिव गोपाल बाबू जायसवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें