कालिंदीपुरम सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से बनाए गए राम मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल में भी मां का आगमन हुआ। शास्त्रीनगर बारवारी और प्रीतमनगर बारवारी के चंद्रयान-3 की थीम वाले भव्य पंडालों में भी महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमाएं विराजित हो गईं।
विज्ञापन
1 of 14
नवरात्रि 2023 प्रयागराज में सजा मां का दरबार।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई। इसी के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत पंडालों में सजी झांकियों के पट खोल दिए गए। देर रात तक मां दुर्गा के नयनाभिराम स्वरूपों की झलक पाने की होड़ मची रही। बंशी भवन में प्रयाग आदिशक्ति पूजा कमेटी की ओर से पुष्पांजलि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उमड़े। लूकरगंज बारवारी की ओर से रात आठ बजे ढाक-नगाड़ों की गूंज के साथ देवी का बोधन मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
न्यू कटरा सुभाष नगर में 70 फीट ऊंचे पंडाल में महिषासुरमर्दिनी की प्रतिमा की प्रतिष्ठापना की गई। इसी तरह कालिंदीपुरम बारवारी के राम मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल में मां की झांकी के दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। प्रीतमनगर, दरभंगा कॉलोनी, बाई का बाग, शास्त्रीनगर, शाहगंज और जीटीबी नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया।
विज्ञापन
2 of 14
नेतानगर कीडगंज में कोलकत्ता के इस्कॉन मंदिर की थीम पर बने पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का दरबार
- फोटो : अमर उजाला।
ढाक-नगाड़ों की गूंज के साथ महिषासुर मर्दिनी की नयनाभिराम प्रतिमाएं शुक्रवार को पंडालों में विराजमान हो गईं। मां के आगमन के साथ ही पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया। पंडालों में विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कर मां भवानी का आह्वान किया गया। पंडालों के पट खुलने के साथ ही पूरा वातावरण देवीमय हो गया है। यहां रंग बिरंगे फूलों और झालरों से सजावट की गई है।
इस बार के दुर्गा पूजा महोत्सव में अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर भी होगा और चंद्रयान-3 भी। कहीं केदारनाथ तो कहीं जगन्नाथपुरी के बीच आदि शक्ति स्वरूपा के दर्शन हो रहे हैं। षष्ठी तिथि को शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत सजे पंडालों में महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमाओं का आगमन हो गया।
विज्ञापन
3 of 14
दारागंज सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित हुई प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला।
टैगोर टाउन बारवारी में मां के आगमन पर उत्सव सरीखा माहौल रहा। यहां कमेटी के अध्यक्ष पुलक गांगुली, अर्जुन चौधरी के निर्देशन में आनंद मेले में सैकड़ों महिलाओं ने व्यंजनों को सजाया। इसी तरह बंशी भवन में प्रयाग आदिशक्ति कमेटी की ओर से आगोमनी उत्सव को यादगार बनाने की कोशिश की गई।
कालिंदीपुरम सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से बनाए गए राम मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल में भी मां का आगमन हुआ। शास्त्रीनगर बारवारी और प्रीतमनगर बारवारी के चंद्रयान-3 की थीम वाले भव्य पंडालों में भी महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमाएं विराजित हो गईं।
4 of 14
कटघर में रामेश्वरम् मंदिर की थीम पर आधारित पूजा पंडाल में मां की प्रतिमा संग सेल्फी लेतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला।
कर्नलगंज: बारवारी कमेटी सोसाइटी ने मूर्ति को इकोफ्रेंडली (पर्यावरण अनुकूल) बनाया है। मूर्ति को कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया है। यह दुर्गा पूजा पंडाल का 171वां वर्ष है। कमेटी के कोषाध्यक्ष देवराज चटर्जी, अध्यक्ष शुशांतो भट्टाचार्य और सचिव आलोक राय हैं।
विज्ञापन
5 of 14
मीरापुर बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी की और से शिवलोक थीम पर बनाया गया दुर्गा पंडाल।
- फोटो : अमर उजाला।
अल्लापुर: रामानंद नगर बीएचएस दुर्गा पूजा कमेटी ने दक्षिण भारत की पल्लव महल थीम पर मूर्ति को तैयार किया है, पंडाल का 18वां वर्ष है। कोलकाता के 15 कारीगरों ने मूर्ति को तैयार किया है। संयोजक अनुराग त्रिपाठी सोनी, अध्यक्ष भानु सिंह सिंगौर व महिला अध्यक्ष अनुराधा त्रिपाठी हैं।
विज्ञापन
6 of 14
शाहगंज बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा मातृ शक्ति थीम पर बनाया गया दुर्गा पंडाल।
- फोटो : अमर उजाला।
बंशी भवन: यहां प्रयाग आदि शक्ति कमेटी की ओर से पंडाल सजाया गया है। इस पंडाल का दूसरा वर्ष है। मूर्ति का भव्य स्वरूप कोलकाता के कारीगरों ने बनाया है। अध्यक्ष डॉ.छाया चक्रवर्ती और सचिव सुदीपा मित्रा हैं।
विज्ञापन
7 of 14
शास्त्री नगर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से चंद्रयान 3 के थीम पर बनाया गया दुर्गा पंडाल।
- फोटो : अमर उजाला।
ऐलनगंज: चर्च लेन पूजा समिति की ओर से पूजा पंडाल में भक्तों का सुबह से ताता लगा रहा। माता के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। अध्यक्ष डॉ.असिम मुखर्जी और सचिव जयघोष हैं।
8 of 14
बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल में मां भगवती का शंख ध्वानि से आवाहन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
मीरापुर: मीरापुर बारवारी दुर्गा पूजा समिति ने नवरात्रि उत्सव में दुर्गा पूजा पंडाल को शिवधाम के रूप में सजाया है। डीएवी इंटर कॉलेज में बने पंडाल में देवी शिवलिंगाकार आसन के भीतर विराजमान हैं।
9 of 14
जीटीबी नगर में सर्वोजनों दुर्गा पूजा कमेटी की और से बचपन की यादें थीम पर बनाया गया पंडाल।
- फोटो : अमर उजाला।
दारागंज: दारागंज पूजा समिति की ओर से राधा रमण इंटर कॉलेज में भक्तों ने मातारानी का दर्शन किया। यह दुर्गा पंडाल का 87वां वर्ष है। समिति के कोषाध्यक्ष अनूप मुखर्जी, अध्यक्ष प्रबीर कुमार और सचिव सत्यजीत भट्टाचार्य हैं।
गोविंदपुर: बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी ने 43वें दुर्गा पंडाल में तेजस्वी माता की मूर्ति की स्थापना की गई है। कमेटी के विनोद गुप्ता व राबिन मजूमदार हैं।
शास्त्री नगर: शास्त्री नगर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से पूजनोत्सव के 48वें वर्ष को स्मरणीय बनाने की पहल की गई है। इसके तहत अध्यक्ष रामप्रताप सिंह पीयूष व महामंत्री प्रतीक सोनी की देखरेख में कलाकारों ने दुर्गा पूजा मैदान पर तकरीबन 50 फीट ऊंचे पंडाल को देश के गौरव चंद्रयान-3 के स्वरूप में भव्यता के साथ सजाया है।
जीटीबी नगर: जीटीबी नगर सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी के 39वें दुर्गोत्सव में लोक जीवन की झलक दिखाई देगी। मां की सुंदर झांकी के साथ ही पंडाल को जाने वाले मार्गों पर खेलते बच्चे, रोटी पकाती दादी, कार्यालय में बैठा पोस्टमास्टर भी दिखेंगे। कमेटी के अध्यक्ष पीके दत्ता, सचिव रजत घोष ने कहा कि भक्तों का आना शुरू हो गया है।
शाहगंज: शाहगंज बारवारी ने शताब्दी समारोह के अवसर पर जगन्नाथपुरी मंदिर में मां दुर्गा के विशाल स्वरूप स्थापित किया है। मार्गों पर जगमगाती रोशनी हर गुजरने वाले को भक्ति के रंग में रंग रही है। कलकत्ता की मशहूर रोशनी में पचास तरह की डिजाइन दिखाई जा रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष अनिल दुबे, सचिव सतीश प्रजापति ने सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की है।
मीरापुर बारवारी दुर्गा पूजा समिति ने अपने 48वें शारदीय नवरात्रि उत्सव में पंडाल को शिवधाम के रूप में सजाया है। डीएवी इंटर कॉलेज में माता को शिवलिंग के भीतर स्थापित किया गया है। पंडाल को घंटियों और त्रिशूल से सजाया है। बड़ी संख्या में भक्त दर्शन को आ रहे हैं।