फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जारी किए जाएंगे परिवहन आयुक्त दफ्तर में डंप डीएल

Fri, 01 Nov 2019 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
driving license
विज्ञापन

मामूली खामियों के चलते परिवहन आयुक्त कार्यालय में डंप पड़े ड्राइविंग लाइसेंस अब वाहन चालकों को आसानी से प्राप्त हो सकेंगे। इन ड्राइविंग लाइसेंस को संबंधित जिले के परिवन कार्यालयों को वापस कर दिया गया है। अब शुक्रवार से सूबे के किसी भी संभागीय परिवहन कार्यालय में आईडी दिखाकर वाहन चालक अपना डीएल ले सकेंगे।

विज्ञापन


बीते अप्रैल महीने में शासन ने आरटीओ कार्यालयों से डीएल प्रिंट करने की व्यवस्था पर रोक लगाते हुए वह अधिकार परिवहन आयुक्त को दे दिया था। तब से बड़ी संख्या में डीएल परिवहन आयुक्त दफ्तर में डंप पड़े थे। 

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ और परिवहन आयुक्त कार्यालयों को चक्कर लगा रहे हजारों लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। शासन ने परिवहन आयुक्त कार्यालयों में पिछले छह महीने से डंप पड़े 16 हजार से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस को जिले के संभागीय परिवहन कार्यालयों को वापस करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसमें ज्यादातर ऐसे डीएल हैं जो रजिस्ट्री वापस होने की वजह से परिवहन आयुक्त दफ्तर में पड़े हुए हैं। कुछ डीएल मामूली खामियों के चलते भी आयुक्त कार्यालय में प्रिंट होने के बाद भी जारी नहीं हो सके हैं। प्रयागराज संभाग के ऐसे 937 लाइसेंस हैं, जिनके लिए लोग महीनों से आरटीओ दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे। फिलहाल, शुक्रवार से संभागीय परिवहन कार्यालयों में डीएल का वितरण शुरू होगा।

विज्ञापन

घर बैठे मिल सकेगी डीएल की जानकारी

अब पोर्टल के जरिए डीएल की सही स्थिति का पता लग जाएगा। हैदराबाद एनआईसी के डीएल संबंधी पोर्टल को दो से तीन दिन में अपडेट कर लिया जाएगा। इसके अपडेट होने के बाद आवेदक रसीद संख्या या परिवहन कार्यालय की ओर से जारी कोड के आधार पर डीएल की स्थिति जान सकेगा।

आज से आईडी दिखाकर प्राप्त किए जा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

पता न मिलने की वजह से रजिस्ट्री वापस होने पर बड़ी संख्या में डीएल परिवहन आयुक्त कार्यालय में पड़े हुए थे। अब संभागीय कार्यालयों से आईडी के आधार पर पते का सत्यापन कराकर डीएल जारी करने का आदेश जारी किया गया है- डॉ.सियाराम वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें