फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक की टक्कर से डंपर चालक की गई जान

Tue, 30 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 मृतक डंपर चालक शुभम कनौजिया की फाइल फोटो - फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
विज्ञापन
हंडिया-कानपुर हाईवे के मेंडारा गांव के सामने सोमवार को डंपर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के न्यू मम्फोर्डगंज निवासी शुभम कनौजिया (30) पुत्र रवि कनौजिया सोमवार तड़के डंपर लेकर फतेहपुर से सहसों बाजार जा रहा था। जैसे ही वह मेंडारा गांव के सामने पहुंचा कि डंपर की स्टेयरिंग फेल हो गई। सड़क की पटरी पर खड़े ट्रक से डंपर टकरा गया।
विज्ञापन

इस दौरान डंपर चालक केबिन में फंस गया। जानकारी मिलते हाईवे का सुरक्षा दल मौके पर पहुंचा। केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। फौरन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले आया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रवि कनौजिया की तहरीर पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोटो नवाबगंज 01 मृतक डंपर चालक शुभम कनौजिया की फाइल फोटो- फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें