फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : कई घंटे मूसलाधार बारिश से सड़कें और गलियां झील में तब्दील, घरों में घुसा पानी

Sun, 18 Aug 2024 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते सड़कें और गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश भोर तक जारी रही। 
विज्ञापन
1 of 6
भारी बारिश के बाद कोरांव में चेकडैम (रपटा पुलिया) के ऊपर से बह रहा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को भोर में कई घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें और गलियां झील में तब्दील हो गईं। घरों में पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दिनों से हो रही उमस के बाद शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भोर तक जारी रही।
 
 
 
 
 
 
 
 


इसके बाद रुक रुककर दोपहर तक बरसात होती रही। इसके चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। रविवार का दिन होने के कारण स्कूल और दफ्तर बंद होने के कारण लोगों को काफी राहत रही और सड़कों पर जाम का सामना नहीं करना पड़ा। बारिश के चलते सड़कों के गड्डे लोगों को बदरंग करते रहे। कोरांव में तेज बारिश के चलते पानी चेकडैम के ऊपर से बहता रहा। लोगों ने जान हथेली पर रखकर आवागमन किया। 
विज्ञापन

झरना बना अपार्टमेंट का लिफ्ट

2 of 6
झरने में तब्दील हो गया लिफ्ट। - फोटो : संवाद
रविवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश के दौरान झूंसी के कटका गांव स्थित  सिटिजन हाउसिंग का नवनिर्मित शुभालय अपार्टमेंट का झरने में तब्दील हो गया। किसी अनहोनी की आशंकार से लोग दहशत में आगे। आननफानन लिफ्ट को बंद कराया गया। लिफ्ट बंद होने के कारण कई घंटे तक लोग अपने फ्लैट में कैद रहे। संयोग से इस दौरान कोई लिफ्ट में नहीं फंसा। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

3 of 6
आवास विकास कॉलोनी में भारी बारिश से लोगों के घरों में पानी भर गया। - फोटो : संवाद
मूसलाधार बारिश के दौरान झूंसी के नाले की दीवार ढह गई। आवास विकास कॉलोनी योजना 2 के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। इसके चलते लोग घंटों परेशान रहे। 

4 of 6
मूसलाधार बारिश के दौरान झूंसी के नाले की दीवार ढह गई।। - फोटो : संवाद
मूसलाधार बारिश के दौरान झूंसी के नाले की दीवार ढह गई।
विज्ञापन

5 of 6
झूंसी में भारी बारिश के चलते घरों में घुस गया पानी। - फोटो : संवाद
झूंसी में भारी बारिश के चलते घरों में घुस गया पानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झूंसी में भारी बारिश से घरों में घुस गया पानी। - फोटो : संवाद
झूंसी में भारी बारिश के चलते घरों में घुस गया पानी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें