पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। सत्यम जयंतीपुर सुलेमसराय का रहने वाला है। उसके पिता का निधन हो चुका है। बड़ा भाई इंटर कॉलेज का संचालन करता है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजे के करीब सूचना मिली कि जयंतीपुर स्थित कॉलेज में बम फटने से एक युवक जख्मी हो गया है।
धूमनगंज में संदिग्ध हाल में बम फटने से सत्यम तिवारी(25) के दोनों हाथ उड़ गए। पुलिस उसे एसआरएन ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले गए। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। सत्यम जयंतीपुर सुलेमसराय का रहने वाला है। उसके पिता का निधन हो चुका है। बड़ा भाई इंटर कॉलेज का संचालन करता है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजे के करीब सूचना मिली कि जयंतीपुर स्थित कॉलेज में बम फटने से एक युवक जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर देखा गया तो वहां युवक लहूलुहान हाल में पड़ा था। कोहनी तक उसके दोनों हाथ उड़ गए थे। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर परिजन भी आ गए। हालत गंभीर देखते हुए वह उसे लेकर इलाज के लिए लखनऊ चले गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे जख्मी युवक के भाई ने आरोप लगाया कि उसका भाई तीन-चार दोस्तों संग बैठा था। इसी दौरान किसी बात पर हुए विवाद में उस पर बम से हमला कर दिया।
हालांकि धूमनगंज पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक के दोनों हाथ उड़े हैं। शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। सीओ सिविल लाइंस एनएन सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।