फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण पानी के भाव बिक रहा है दूध, होटल, रेस्टोरेंट बंद होने से नहीं हो रही है खपत

Sun, 26 Apr 2020 08:28 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
दुग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश में पिछले एक माह से चल रहे लॉकडाउन का सबसे बुरा असर गंगापार के फाफामऊ और झूंसी के दूध के कारोबारियों पर पड़ा है। लॉक डाउन के कारण होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट बंद चल रहे हैं। कई जगहों पर डेयरी पर भी ताला लगा हुआ है। तमाम बंदिशों के कारण शहर में दूधिए दूध की सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते रोजाना सैकड़ों लीटर होने वाली दूध की सप्लाई पर भारी असर पड़ा है। हालत यह है कि  मजबूरी में दूध के कारोबारियों को आसपास के गांव में ही पचास से साठ रुपये लीटर दूध को पानी के भाव बेचना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

milk - फोटो : अमर उजाला
गंगापार के फाफामऊ इलाके में मोरहूं, सुमेरी का पूरा, घुरवा, पैगंबरपुर, सिंगारपुर तथा झूंसी के कछारी गांव बदरा-सोनौटी, ढोलबजवा आदि को दूध के कारोबार का हब माना जाता है। इन गांवों में तकरीबन हर घर के लोग दूध के कारोबार से जुड़े हुए हैं। सभी पशु-पालकों के साथ आधा दर्जन से लेकर डेढ़ से दो दर्जन गाय-भैंस है। इन गांवों से दूधिए रोजाना डेढ़ से दो हजार लीटर दूध की सप्लाई झूंसी, फाफामऊ समेत शहर के विभिन्न इलाकों में करते हैं।

boil milk
दूध के कारोबार से ही इनके परिवार का भरण-पोषण होता है। पर पिछले एक माह से लॉक डाउन के कारण दूध का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। ढाबा, रेस्टोरेंट, चाय की दुकान और डेयरियों के बाद होने से दूध की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ गई। इसके साथ ही ज्यादातर पशु पालक दूध से तैयार खोवा की सप्लाई भी शहर के खोवा मंडी में करते थे। दही भी भारी मात्रा में जगह-जगह सप्लाई की जाती है। लॉक डाउन में सबकुछ बंद होने के साथ ही मिठाई की दुकानों पर ताला लटकने से दूध के कारोबार पर दुगुनी चोट पड़ी है।

दूध कारोबारी रामसुचित यादव, राजेश कुमार यादव, राधेश्याम पटेल तथा बदरा-सोनौटी के हूबलाल यादव, कमलेश यादव, रामजियावन आदि का कहना है कि पशुओं को चारा, भूंसा, चूनी चोकर आदि की व्यवस्था करने में लॉकडाउन में पहले से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में कारोबार के ठप होने से भारी नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन

milk - फोटो : amar ujala

एलएमडी कॉलेज में ऑन लाइन शिक्षण कार्य शुरू

नई झूंसी स्थित लाला मनमोहनदास इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए ऑन लाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रधानाचार्य दिनेशचंद्र पांडेय ने बताया कि कक्षा एक से लेकर इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य ऑनलाइन के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप पर बनाकर शुरू किया गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कोविड-19 के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें