फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गर्मी में बिजली की बढ़ी मांग तो शुरू हुई अघोषित कटौती

Tue, 21 Apr 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। इस कारण क्षेत्र में विद्युत की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। नैनी क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पांच विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इससे लगभग 40 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े है।
विज्ञापन

नैनी में टीएसएल उपकेंद्र, सोमेश्वर महादेव उपकेंद्र, परेरहाॅट विद्युत उपकेंद्र, जेल रोड विद्युत उपकेंद्र और मामा भांजा विद्युत उपकेंद्र से शहरी और ग्रामीण फीडर से जुड़े मोहल्लों में आपूर्ति की जाती है। गर्मी के साथ बिजली की मांग बढ़ने से कटौती की समस्या बढ़ गई है। दिन और रात में लोकल फाल्ट के कारण घंटों आपूर्ति बंद रहती है।
ग्रामीण क्षेत्र में यह समस्या अधिक है। मामा भांजा उपकेंद्र से ददरी, छिवकी, छोटा चाका, तेदुआवन, बरामार सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति होती है। उपकेंद्र से दूरी होने के कारण इन क्षेत्रों में फाल्ट आने पर उसकी मरम्मत करने में समय लगता है। इसके कारण यहां आपूूर्ति अधिक बाधित हो रही है।
विज्ञापन

इधर, नैनी के शहरी फीडर से आपूर्ति किए जाने वाले मोहल्ले में भी बीते एक सप्ताह से फाल्ट की समस्या है। सोमवार को 132 केवीए ट्रांसफाॅर्मर में फाल्ट के कारण टीएसएल उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ले में दोपहर को आपूर्ति प्रभावित रही।
नैनी बाजार में रहने वाले लोगों के अनुसार, रात में कई बाद आपूर्ति बाधित हो रही है। जानकारी लेने पर उपकेंद्र से बताया जा रहा है कि लोकल फाल्ट के कारण यह समस्या आ रही है। एसडीएम टीएसएल उपकेंद्र मदन कुमार ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ी है। लोकल फाल्ट की समस्या का तत्काल निस्तारण कराकर आपूर्ति सुचारू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें