फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईवे पर उछली बाइक, डिवाइडर से टकराकर महिला की गई जान

Tue, 21 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
गौहनिया - मृतका गुड्डी देवी की फाइल फोटो - फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा बाईपास पर हाईवे पर उछली बाइक से गिरकर महिला डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा और तीन वर्षीय नातिन बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

गुड्डी देवी (55) पत्नी लाल गोविन्द निवासी बोंगी थाना घूरपुर अपने बेटे गोलू व तीन वर्षीय नातिन रीता के साथ बेटी पूजा के ससुराल शंकरगढ़ के बघला गांव से लौट रही थी।
जसरा बाईपास पर अमरेहा गांव के सामने संतुलन बिगड़ने से बाइक उछल गई। इस दौरान डिवाइडर से टकराने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि नातिन बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को अस्पताल भेजा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चार बेटियां व दो बेटे हैं।
विज्ञापन

बेटी की तबीयत खराब होने पर महिला 15 दिन पहले उसके ससुराल गई थी। मंगलवार को घर में शादी थी। इसके लिए बेटा उसे बुलाने गया था। बता दें कि जसरा बाईपास पर रेलवे पुल के पहले खतरनाक जंपिंग है। लोगों ने बताया कि वहां अक्सर बाइक सवार असंतुलित हो जाते हैं।

गौहनिया - मृतका गुड्डी देवी की फाइल फोटो- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।

गौहनिया - मृतका गुड्डी देवी की फाइल फोटो- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें