फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेज बारिश में ट्रांसफाॅर्मर जलने से घंटों गुल रही 500 घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। सोमवार रात जीरो रोड मोहल्ले में 630 व 400 केवी के ट्रांसफाॅर्मर तेज आवाज के साथ जल गए। कर्मचारियों ने मरम्मत का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे करीब 500 घरों की बिजली घंटों गुल रही। कई मोहल्लों में ट्रिपिंंग से भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जीरो रोड पर बिजली गुल होने के बाद लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो एक ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर लगाकर करीब 300 घरों की आपूर्ति बहाल की गई। जबकि दूसरी लाइन से 200 घरों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जीरो रोड के सुभाष अग्रवाल ने बताया कि करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। अवर अभियंता रितेश दिवाकर ने बताया कि नए ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था की जा रही है।
वहीं अशोक नगर में तेज बारिश से पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गईं। इससे करीब एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य किया जिसके बाद आपूर्ति शुरू हुई। हालांकि बिजली की आवाजाही जारी रही। इसके अलावा सिविल लाइंस, तेलियरगंज, कटरा, करेली समेत अन्य मोहल्लों में लोग ट्रिपिंग से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें