फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत छात्र ने हॉस्टल मेस में की तोड़फोड़

Wed, 08 May 2019 01:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत एक छात्र ने मंगलवार को एसएसएल हॉस्टल में जमकर हंगामा किया। शराब की बोतल फेंककर मेस की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। अधीक्षक ने छात्र को हॉस्टल से तत्काल निष्कासित करते हुए पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


छात्र का हॉस्टलों में प्रवेश भी प्रतिबंधित किया जाएगा।हॉस्टल के अधीक्षक ने चीफ प्रॉक्टर को लिखित शिकायत भेजी है कि एसएसएल हॉस्टल के उप भवन के निरीक्षण के दौरान कमरा नंबर पांच में रहने वाले एमएए अंतिम वर्ष अंग्रेजी साहित्य के छात्र शिवम तिवारी नशे की हालत में पाया गया।

चौकीदारों ने अधीक्षक को बताया कि छात्र ने नशे की हालत में बोतल फेंककर मेस की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और काफी देर तक उपद्रव किया। अधीक्षक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए छात्र को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने बताया कि अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। छात्र को नोटिस देकर सभी हॉस्टलों में उसका प्रवेश भी प्रतिबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें