फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर में मृत मिला केबिल ऑपरेटर

Wed, 08 May 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज में रहने वाले केबिल ऑपरेटर विमल गुप्ता(45) की मंगलवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को घरवालों ने बताया कि वह हृदयरोग से पीड़ित थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


लेकिन जांच पड़ताल के दौरान मृतक के गले पर कसे जाने के निशान मिले, जिसके बाद मामला उलझ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पत्नी व बेटे ने बताया है कि जिस वक्त घटना हुई, वह पड़ोसी के घर गए हुए थे। अचानक घर के सामने रहने वाले बहनाई राजकुमार ने फोन कर बताया कि विमल अचेत पड़े हुए हैं।

जिस पर वह घर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें