Prayagraj News : सालगिरह पार्टी में नाचते समय गिरने से दवा कारोबारी अमरदीप की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
पहले उन्हें सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ तो वह बैठ गए। लेकिन कुछ देर बाद ही आराम मिलते ही वह फिर अपनी पत्नी के साथ नाचने लगे। इसी दौरान उन्हें तेज अटैक आया और वह गिर पड़े। अमर दीप के गिरते ही सालगिरह पार्टी में कोहराम मच गया। आनन-फानन में डीजे बंद करा दिया गया। परिजन और रिश्तेदार उन्हें कार से लेकर पार्वती हॉस्पिटल पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने जवाब दे दिया।
Prayagraj News : अमरदीप। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद नाजरेथ अस्पताल और फिर सरस्वती हार्ट केयर में भी अमरदीप को दिखाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। अमरदीप के होश में न आने के साथ ही शरीर बेदम पड़ गया था। परिजन रोते-बिलखते स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचे। रात को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. एसपी सिंह से भी लोगों ने संपर्क साथा। देर रात एसआरएन के चिकित्सकों ने उन्हें देखा और मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर लोग अवाक रह गए हैं।