फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कांवड़ यात्रा मार्ग पर ड्रोन से होगी निगरानी, बंद रहेंगी मांस की दुकानें, डीजीपी ने दिया निर्देश

Sat, 01 Jul 2023 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रमुख सचिव गृह सूबे के डीजीपी विजय कुमार संग कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के संबंध में पुलिस लाइन पहुंचे थे। यहां न सिर्फ प्रयागराज बल्कि कानपुर, झांसी आदि जिलों में भी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी होगी। यही नहीं रास्ते के किनारे स्थित मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी। कांवड़ मार्ग के साथ ही घाटों पर फोर्स की तैनाती की जाएगी। साथ ही जल पुलिस की टीम भी लगाई जाएगी। यह बातें शनिवार को पुलिस लाइन पहुंचे प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहीं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह सूबे के डीजीपी विजय कुमार संग कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के संबंध में पुलिस लाइन पहुंचे थे। यहां न सिर्फ प्रयागराज बल्कि कानपुर, झांसी आदि जिलों में भी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रयागराज व कानपुर जोन के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के अलावा झांसी, चित्रकूट व अन्य जिलों के अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित हुए।

प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। यात्रा में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए यातायात को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ियों को असुविधा न हो, इसके लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित मांस की दुकानों को इस अवधि तक बंद कराया जाए।

विज्ञापन

डीजीपी बोले, माहौल बिगाड़ने वालों से कड़ाई से निपटें

डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी कराई जाए। सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग टीमें बनाकर 24 घंटे मॉनिटरिंग कराई जाए। कोई भी आपत्तिजनक ट्वीट या पोस्ट किए जाने पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए। माहौल बिगाड़ने वालों से कड़ाई से निपटें। कांवड़ यात्रा मार्ग से संबंधित थानों की पुलिस लगातार कांवड़ मार्ग की पैट्रोलिंग करे। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक दो बजे तक चली।

इस दौरान एडीजी जोन प्रयागराज भानु भाष्कर, एडीजी जाेन कानपुर आलोक सिंह, कमिश्पर विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज प्रयागराज चंद्रप्रकाश व आईजी रेंज कानपुर प्रशांत कुमार द्वितीय, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पवन कुमार, डीएम संजय कुमार खत्री, डीसीपी सिटी दीपक भूकर, डीसीपी गंगापार अभिषेक भारती समेत तमाम अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर शामिल रहे।

विज्ञापन

वाराणसी के लिए रवाना हुए दोनों अफसर

प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी बैठक के कुछ देर बाद ही वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रमखु सचिव गृह संजय प्रसाद ने मीडिया से कहा कि कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जो भी व्यवस्थाएं आवश्यक हैं, वह की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कांवड़ मार्ग के साथ ही घाटों पर जल भरने के दौरान भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें