फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विस्तार में नगर निगम की माथापच्ची, पीडीए पहले से है सक्रिय

विज्ञापन
DRM strict on illegal parking, contractor will have to pay fine
विज्ञापन
सीमा विस्तार में नगर निगम की माथापच्ची
विज्ञापन

पीडीए क्षेत्र में पहले से कर रहा है कार्रवाई
ग्रामीणों की बढ़ेगी परेशानी, मकान बनाने में ढीली होगी जेब
किसानों की जमीन खरीदने वाले बिल्डरों पर रहेगी कड़ी नजर
प्रयागराज। नगर निगम के सीमा विस्तार पर नगर निगम माथापच्ची कर रहा है। नए इलाकों में सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट के साथ सड़क, नाली, खड़ंजा आदि सुविधाएं देनी होगी। सफाई भी नगर निगम कराएगा। वहीं पीडीए उस क्षेत्र में पहले से ही सक्रिय है। क्षेत्र में पीडीए जमीन की खरीद फरोख्त कर निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
सीमा विस्तार से कुछ गांव कटे या बढ़ें, इसका सर्वाधिक फायदा पीडीए को ही होगा। परेशानी ग्रामीणों की बढ़ जाएगी। कच्चा मकान पक्का करने की जुगत अब उन्हें महंगी पडे़गी। नियमों के मुताबिक पीडीए नक्शा पास ने कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम और पीडीए की नजर नए इलाकों में किसानों की जमीन औने-पौने भाव में खरीद कर प्लाटिंग करने वाले भू माफिया पर रहेगी। वहीं उन बिल्डरों पर भी लेआउट प्लान पास कराने के दबाव बढ़ जाएगा। पीडीए ने ऐसे बिल्डरों को चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी में है। वैसे भी पीडीए कई बिल्डरों पर कार्रवाई कर ध्वस्तीकरण करा चुकी है। एक के खिलाफ पिपरी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

प्रधानी होगी खतम, पार्षदी तीन साल बाद
सीमा विस्तार से नगर निगम में शामिल होने वाले गांवों की पंचायती व्यवस्था ठप हो जाएगी। वहां प्रधानी खतम होगी और पार्षद का चुनाव करीब तीन वर्ष बाद ही हो पाएगा। नए वार्डों का गठन परिसीमन के बिना संभव नहीं है। ऐसे में चुनाव से छह महीने पहले शुरू होने वाली प्रक्रिया के तहत ही वहां कई गांवों को मिलाकर एक वार्ड बनाया जाएगा। नगर निगम और राज्सव विभाग के नजरा नक्शा विभाग शासन की स्वीकृति के बद कौशाम्बी, नैनी, झूंसी और फाफामऊ के उन गांवों को चिह्नित करेगा, जहां नगर निगम के नए वार्ड गठित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें