फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग पर डीआरएम सख्त, ठेकेदार को भरना होगा जुर्माना

विज्ञापन
DRM strict on illegal parking, contractor will have to pay fine
विज्ञापन
जंक्शन पर वाहनों से अवैध वसूली ठेकेदार को पड़ी भारी
विज्ञापन

0 ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद रेल प्रशासन ने की सख्ती
0 डीआरएम ने दिया जुर्माना लगाने का निर्देश, कराई जाएगी मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन परिसर में वाहनों से अवैध वसूली ठेकेदार को भारी पड़ गई है। ‘अमर उजाला’ में 30 दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद डीआरएम अमिताभ ने मामले में संज्ञान लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश देने के साथ इस पूरे मामले की जांच कराने को भी कहा है।
इलाहाबाद जंक्शन के सिटी और सिविल लाइंस परिसर में ड्रॉप एंड गो लेन की सुविधा है, ताकि लोग अपने वाहनों से यात्रियों को उतारें और वहां से चले जाएं। ड्रॉप एंड गो लेन में आने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा सकता है लेकिन, जंक्शन में यह खेल खुलेआम चल रहा था। यह लेन सिर्फ दिखावे के लिए है। अगर कोई व्यक्ति अपना वाहन स्टैंड पर खड़ा कर रहा है तो सिर्फ उसी से पार्किंग शुल्क लिया जाना चाहिए, जबकि ठेकेदार के लोग आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी में ड्रॉप एंड गो लेन में आने वाले वाहनों से भी अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को रेल प्रशासन सख्त नजर आया और जंक्शन पर हड़कंप की स्थिति रही। सीनियर डीसीएम डॉ. सचिव त्यागी के अनुसार डीआरएम अमिताभ ने ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। एक-दो दिन में जुर्माना लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी और मौके पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। डीआरएम ने आरपीएफ को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करे कि ड्राप एंड गो लेन में आने वाले किसी भी वाहन से कोई शुल्क न लिया जाए। वाहन शुल्क केवल पार्किंग में खड़े वाहनों से लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें