फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम साहब, पहले कराएं निरीक्षण तब बनवाएं रिपोर्ट

Thu, 01 Oct 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना के समक्ष इलाहाबाद मंडल परिक्षेत्र के पांच सांसदों ने बुधवार को अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी तमाम यात्री समस्याएं रखीं। इस दौरान सांसदों ने जीएम और डीआरएम को यात्री सुविधा के मद्देनजर कई सुझाव भी दिए। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने सांसद सतीश गौतम, केशव प्रसाद मौर्य, श्यामा चरण गुप्ता और विनोद सोनकर की मौजूदगी में डीआरएम इलाहाबाद को खूब खरी-खरी सुनाई। सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के तमाम प्रस्ताव खारिज होने के कारणों से नाराज थीं।
विज्ञापन


सांसद अनुप्रिया ने कहा कि मिर्जापुर स्टेशन में प्रवेश करने के लिए दूसरी ओर से रास्ता बनाया जाने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इलाहाबाद डिवीजन ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया। जवाब दिया कि स्टेशन के दूसरी ओर आबादी नहीं है। इतना नहीं उन्होंने चुनार-चोपन खंड में पड़ने वाले लूसा स्टेशन पर मुरी एक्सप्रेस के ठहराव का भी प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इसके बदले डिवीजन के अफसरों ने जवाब दिया कि इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच ट्रेनों की भारी आवाजाही है। सांसद ने कहा कि जहां मिर्जापुर स्टेशन की बात है तो उसके दोनों ओर भारी आबादी रहती है। इसलिए डीआरएम पहले वहां का निरीक्षण कराएं और उसके बाद ही रिपोर्ट बनवाएं। रेलवे हवा-हवाई काम न करें।

बैठक में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ स्टेशन में एस्केलेटर लगाने, कानपुर शताब्दी का ठहराव, हाई मास्क लगाने एवं स्टेशन परिसर में स्थित एक मजार के आसपास लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण हो हटाने की मांग प्रमुखता से की। इस दौरान फूलपुर सांसद केशव प्रसाद मौर्य और इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्त ने कानपुर शताब्दी, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को इलाहाबाद तक लाने, मुंबई-दिल्ली दुरंतो को नियमित चलाने एवं मुरी और गंगा गोमती एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग रेल अफसरों से की।
विज्ञापन


कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने मंझनपुर में रिजर्वेशन केंद्र, बिदनपुर में रोड अंडर ब्रिज एवं सिराथू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की मांग प्रमुखता से की। उन्होंने कहा कि ट्रेन में यात्रा कर रहे डॉक्टरों की जानकारी टीटीई के पास जरूर रहे। ताकि जरूरत पड़ने पर डॉक्टर यात्रियों की सहायता कर सकें। इसके पूर्व एनसीआर जीएम ने सांसदों को तमाम यात्री सुविधा के बारे में जानकारी दी। डीआरएम वीके त्रिपाठी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंडल में चल रहे विकास कार्यों के बार में बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें