फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सरेराह चालक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने रीवा राजमार्ग पर किया चक्काजाम

Fri, 04 Jul 2025 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महेवा गेट के समीप शुक्रवार की शाम 4:30 बजे एक ट्रैक्टर चालक को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रीवा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस लोगों को समझाने में लगी है। 
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद नैनी में रीवा मार्ग पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवा गेट के समीप शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे एक ट्रैक्टर चालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रीवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस लोगों को समझाने में लगी है। 

विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के वल्दि का पूरा मोहब्बतगंज निवासी शिबू उर्फ अरशद अली (35) पुत्र तस्लीम शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे महेवा गेट के समीप किसी से पैसा लेने गया था। वह ई-रिक्शा उसके हाथ बेचा था। उसी का बकाया लेने के लिए पहुंचा था। उसी दौरान विवाद होने पर चार लोगों ने चाकू से गले और सीने पर कई वार कर दिए, जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। लोग उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें