गंभीर बीमारियों का ईलाज करा रहे दर्जनों लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रयास से हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है।
गंभीर बीमारियों का ईलाज करा रहे दर्जनों लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रयास से हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। अप्रैल, मई और जून महीने में मंत्री नंदी के प्रयास से प्रयागराज व अन्य क्षेत्रों के 107 मरीजों को ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से दो करोड़ 26 लाख 14 हजार 102 रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिससे मरीजों का जहां बेहतर इलाज संभव हो सका।
विज्ञापन
मंत्री के प्रयास से कैंसर, किडनी, हड्डी रोग, हृदय रोग, आर्थराइटिस के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए अप्रैल महीने में 52 मरीजों को 1,01,55,602 रुपये, मई महीने में 38 मरीजों को 77,73,500 रुपये और जून महीने में 17 मरीजों को 48,85,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया। जिनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज, चौक, नार्थ मलाका, साउथ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, अकबरपुर, अहमदगंज, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, जीटीबी नगर करेली, कटघर, मीरापुर, कीडगंज, तुलसीपुर के साथ ही अन्य जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।