फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पेयजल संकट गहराया, सात दिन से जलापूर्ति ठप

Thu, 24 Sep 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा क्षेत्र में जल निगम के दो पंप और एक ओवरहेड टंकी होने के बावजूद जलापूर्ति ठप है। सात दिन से मोटर फुंकी पड़ी है जिससे लोगों को पेयजल के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल निगम के पंप संख्या-दो की बोरिंग खराब होने से वह पिछले दो साल से बंद पड़ा है। पंप संख्या-एक के भरोसे ही पूरे इलाके में जलापूर्ति हो रही है। ओवरहेड टंकी भी पिछले ढाई साल से खराबी के कारण शोपीस बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पंप संख्या-एक की मोटर की हालत यह है कि बीते 11 महीनों में 25 बार जल चुकी है। हर बार मोटर की मरम्मत पर 20 से 25 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बसौधा निवासी लालजी यादव, सिकंदरा के लोकनाथ मिश्रा और दलीपुर के मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आए दिन मोटर जलने से जल संकट स्थायी हो गया है। लोगों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। अवर अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि पंप हंटिंग कर रहा था, एक पाइप बढ़ाया गया था, इसके बावजूद मोटर जल गई। इसे एक-दो दिन में मरम्मत कराकर चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें