फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीहा उपरहार की मुस्लिम बस्ती में गहराया पेयजल संकट

Mon, 11 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत डीहा उपरहार की मुस्लिम बस्ती में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम की टंकी और पाइपलाइन काफी समय से खराब है, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण निजाम अली, साजिद अली, शरीफ अली, अबरार अहमद, खुर्शीद अली और इरफान अली आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि करीब पांच वर्षों से जल निगम की टंकी केवल शोपीस बनकर रह गई है। गरीब परिवार पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या इतनी विकट है कि कई परिवारों को मजबूरी में दूसरे स्थानों से 300 रुपये महीना देकर पानी खरीदना पड़ रहा है। बिजली कटौती होने पर हालात और भी खराब हो जाते हैं। इस संबंध में जल निगम के जेई अमित गुप्ता ने बताया कि जल्द ही खराब व्यवस्था को ठीक कर पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें