फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बजबजा रही हैं नालियां, साफ-सफाई करने वाले नदारद

Tue, 05 May 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा तहसील मुख्यालय की बजबजा रही हैं नालियां। सफाई कर्मी नदारत। संवाद
विज्ञापन
तहसील और ब्लॉक के मुहाने पर मेजा कस्बे की नालियां बजबजा रही हैं। आरोप है कि साफ-सफाई न होने से यह दिक्कत आई है। बजबजा रही नालियों से निकल रही दुर्गंध से कस्बे के लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

मेजा तहसील मुख्यालय के पूर्वी छोर पर मेजा-कोरांव मार्ग पर सड़क के किनारे बनाई गई नालियों की साफ-सफाई न होने से बजबजा रही हैं। आरोप है कि कई बार संपूर्ण समाधान दिवस के अलावा भी ब्लॉक कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं निकला। मेजा पंचायत एडीओ रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि मेजा के 75 ग्राम पंचायतों में 12 गांवों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति न होने से दिक्कत खड़ी हो गई है। हालांकि टीम गठित कर नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। मेजा कस्बे की बजबजा रही नालियों को सफाई कर्मियों की टीम लगाकर जल्द साफ कराया जाएगा। मेजा खास प्रधान सावित्री देवी ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी सफाई कर्मियों की नियुक्ति नहीं हुई। जिस वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट कर्मियों को लगाकर सफाई कराई जा रही है।
कई बार शिकायत के बाद भी बजबजा रही नालियों की साफ-सफाई नहीं की गई। जिससे निकल रही दुर्गंध से जीना मुश्किल हो गया है। नालियों की साफ-सफाई कराना जरूरी है। -गोपाल केशरी।
विज्ञापन


नालियों की सफाई न होने से कस्बे का पानी जमा हो जाने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। - विनोद प्रजापति

सफाईकर्मी कभी भी नहीं आते हैं। शिकायत पर सफाई कर्मियों की नियुक्ति न होना बताया जाता है। ऐसे में नालियां बजबजा रही हैं।- दिनेश केशरी

मेजा तहसील मुख्यालय की बजबजा रही हैं नालियां। सफाई कर्मी नदारत। संवाद

मेजा तहसील मुख्यालय की बजबजा रही हैं नालियां। सफाई कर्मी नदारत। संवाद

मेजा तहसील मुख्यालय की बजबजा रही हैं नालियां। सफाई कर्मी नदारत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें