फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध की रोकथाम के लिए सक्रिय है जिला अपराध निरोधक समिति : अंकित सिंह

Tue, 05 May 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 01 नवाबगंज के नए थाना प्रभारी से मिले अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी अंकित
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के तत्वावधान में जिला अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज (गंगापार) के नोडल प्रभारी अंकित सिंह ने नवागंतुक थाना प्रभारी नवाबगंज पंकज अवस्थी को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने समिति थाना, तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि समिति का प्रमुख उद्देश्य पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता को बढ़ावा देना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। समिति समय-समय पर जागरूकता अभियान, सामाजिक संवाद तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही अपराध निरोधक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

फोटो परिचय नवाबगंज 01 नवाबगंज के नए थाना प्रभारी से मिले अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें