फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जॉर्जटाउन और अल्लापुर में होगा नाले का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जॉर्जटाउन और अल्लापुर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को भारी बारिश के बाद शहर में निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को सर्वे कराकर प्रस्ताव प्रस्तुति करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए जाॅर्जटाउन पहुंचे नगर आयुक्त ने देखा कि लिडिल रोड पर पंप चल रहा है लेकिन तेज बारिश के कारण जलजमाव काफी अधिक है। कारण पूछने पर अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि गया कि वर्तमान समय जो नाला बना हुआ है, पंप के माध्यम से उससे पानी निकाला जाता है। अगर लिडिल रोड से संगम पेट्रोल पंप तक गहरे नाले का निर्माण करा दिया जाए तो बिना पंप के पानी निकल जाएगा।
इसपर नगर आयुक्त ने इस रोड पर नाला निर्माण के लिए सर्वे कराए जाने और प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए मुख्य अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए।
इसी तरह एलआईसी रोड होते हुए डंडिया नाला तक निरीक्षण में नगर आयुक्त ने जलजमाव से हो रही दिक्कतों को देखा। अवर अभियंता से उन्हें बताया कि 80 फिट रोड अल्लापुर बुलेट एजेंसी के सामने रेलवे लाइन पार करके पाइपलाइन डाल दी गई है। अगर वहां 30 मीटर गहरे नाले का निर्माण करके जोड़ दिया जाए तो पानी निकलने में आसानी होगी। साथ ही एलआईसी रोड के नाले पर लोड भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

इस पर भी नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता को सर्वे कराकर प्रस्ताव देने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने नवाब यूसुफ रोड, कमला नेहरू रोड, मेडिकल कालेज चौराहा, दरभंगा कालोनी, जाॅर्जटाउन में लिडिल रोड, अमरनाथ झा मार्ग, टैगोर टाउन, एलआईसी रोड, अल्लापुर, डंडिया नाला, परेड मिंटोपार्क रोड, कीडगंज, बैरहना आदि क्षेत्रों में जलजमाव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें