फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक साल से नाली चोक, बीमारी का खतरा

Fri, 26 Jun 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करमा। करमा हरिजन बस्ती में नाली चोक
विज्ञापन
विकास खंड कौंधियारा के ग्राम सभा करमा (अराड़) की हरिजन बस्ती में पिछले एक साल से नाली चोक है और कई जगहों से टूटी हुई है। इसके चलते गंदा पानी भरा हो रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


गांव के संजू, बृजेश, राकेश, रामकुमार और इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार प्रधान मिथिलेश जायसवाल से की है। हालांकि, अभी तक नाली की साफ-सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि गंदे पानी के भराव से संक्रमण और बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से टूटी नाली की मरम्मत और साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें