फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रों ने पेंटिंग, क्विज, भाषण में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
Dr. Vikram Sarabhai Birthday celebration at iiit - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
ट्रिपर्लआईटी में डॉ. विक्रम साराभाई जन्मशती समारोह में बच्चों को मिला मंच
विज्ञापन

प्रयागराज। ट्रिपलआईटी में आयोजित डॉ. विक्रम साराभाई जन्मशती समारोह शनिवार को प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनकी सराहनीय प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। ट्रिपलआईटी एवं इसरो की ओर से आयोजित शताब्दी समारोह में शहर के महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, श्री महाप्रभु पब्ल्कि स्कूल, गंगागुरुकुलम, पतंजलि ऋषिकुल सहित कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, क्विज, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में भागीदारी की।
डॉ. विक्रम साराभाई जन्मशती समारोह के समापन पर पतंजलि ऋषिकुल के कुल 16 छात्रों को पुरस्कार मिला। ग्यारहवीं के छात्र अभ्युदय उपाध्याय को अंग्रेजी भाषण में पहला, श्रेया पांडेय को तीसरा पुरस्कार मिला। पेंटिंग में पांचवीं की तुष्टि पांडेय को पहला, चौथी के नील चौधरी को सांत्वना पेंटिंग के दूसरे वर्ग में सातवीं की मेधा गौतम को पहला, जाह्नवी को दूसरा, शास्वत सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में सातवीं की अस्मिता सिंह को दूसरा, नौवीं की अनन्या राय को दूसरा, ग्यारहवीं की कीर्तिका प्रकाश को सांत्वना पुरस्कार मिला। विज्ञान क्विज में आठवीं के अंतरिक्ष त्रिपाठी पहले, सातवीं के शिव मिश्र एवं शास्वत सिंह को को सांत्वना पुरस्कार, दूसरे वर्ग में ग्यारहवीं के हिमांशु चौधरी एवं हर्ष कुमार राय को दूसरा स्थान मिला। विद्यालय की अध्यक्ष प्रो. कृष्णा गुप्ता एवं प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शताब्दी समारोह में एमपीवीएम के 12 छात्रों ने वाद-विवाद, भाषण , चित्रकारी, क्विज प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। समारोह में सराहनीय प्रस्तुति करने वाले छात्रों को निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने सम्मानित किया। एमपीवीएम के विजेता छात्रों में वाद-विवाद में तन्वी मिश्रा, इशिता जायसवाल, पेंटिंग में शुभांगी सिंह, अथर्व पांडेय, सर्वेश पांडेय, प्रियांशी विश्वकर्मा, भाषण में संयम अग्रवाल, अन्वेषा अग्रवाल, सूर्यांश प्रताप सिंह, यश सिंह एवं क्विज में पार्थ ध्वज एवं पीयूष त्रिपाठी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें