फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मोहनजी बने एडी हेल्थ, सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेयी लेवल-5 पर प्रोन्नत 

Sat, 19 Sep 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रमोशन
विज्ञापन
शासन ने संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात 66 चिकित्साधिकारियों को अपर निदेशक स्वास्थ्य के पद पर प्रोन्नति दी है। वहीं 11 मुख्य चिकित्साधिकारियों को एडी हेल्थ ग्रेड के लेवल-5 पर 11 मुख्यचिकित्साधिकारियों को प्रोन्नत कर तैनाती स्थल पर ही बनाए रखा है। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सूची के मुताबिक डॉ. मोहनजी श्रीवास्तव को संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक प्रयागराज मंडल बनाया गया है। वह यहीं तैनात थे।  एल-5 प्रोन्नति पाने वालों में प्रयागराज के मुख्य चिकित्साधिकारी मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी भी शामिल हैं। प्रोन्नत वेतनमान के साथ वह सीएमओ प्रयागराज बने रहेंगे। 

तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) की सीएमए डॉ. सुषमा श्रीवास्तव को एडी पद पर प्रोन्नत करते हुए मोती लाल नेहरू चिकित्सालय (कॉल्विन) का प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह देवरिया में पुरुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. छोटे लाल को नगर निगम प्रयागराज में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें