शासन ने संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात 66 चिकित्साधिकारियों को अपर निदेशक स्वास्थ्य के पद पर प्रोन्नति दी है। वहीं 11 मुख्य चिकित्साधिकारियों को एडी हेल्थ ग्रेड के लेवल-5 पर 11 मुख्यचिकित्साधिकारियों को प्रोन्नत कर तैनाती स्थल पर ही बनाए रखा है।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सूची के मुताबिक डॉ. मोहनजी श्रीवास्तव को संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक प्रयागराज मंडल बनाया गया है। वह यहीं तैनात थे। एल-5 प्रोन्नति पाने वालों में प्रयागराज के मुख्य चिकित्साधिकारी मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी भी शामिल हैं। प्रोन्नत वेतनमान के साथ वह सीएमओ प्रयागराज बने रहेंगे।
तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) की सीएमए डॉ. सुषमा श्रीवास्तव को एडी पद पर प्रोन्नत करते हुए मोती लाल नेहरू चिकित्सालय (कॉल्विन) का प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह देवरिया में पुरुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. छोटे लाल को नगर निगम प्रयागराज में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर नई तैनाती दी गई है।