फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. दिनेश शर्मा बोले : चुुनाव आते ही अपनी संस्कृति और मर्यादा को भूल जाते हैं कुछ लोग

Fri, 26 Nov 2021 10:48 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : झूंसी में डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा का स्वागत करते लोग। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि चुनाव आते ही कुछ लोग अपने देश की संस्कृति और मर्यादा को भूल जाते हैं। उन्हें इस बात का तनिक भी एहसास नहीं रहता है कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं लेकिन हमें अपने देश की संस्कृति और मर्यादा को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने यह बातें शुक्रवार को झूंसी के त्रिवेणीपुरम मैदान पर आयोजित भारतीय संविधान दिवस यात्रा एवं वीरांगना ऊदा देवी के शहादत दिवस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कहीं। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमरॉव आंबेडकर के संविधान का मूल उद्देश्य यह था कि देश के सबसे निचले स्तर को मजबूत बनाया जाए। तभी यह राष्ट्र मजबूत बनेगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार बाबा साहेब के संविधान के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले कुछ सालों में वह सब कर दिखाया जो गरीब तबके के लिए सपना हुआ करता था। डॉ. शर्मा ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी ने सैकड़ों अंग्रेजों को मौत के घाट उतारकर अपनी वीरता का परिचय दिया था।
 
इसके पहले विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय कौशल किशोर संविधान यात्रा लेकर यहां पहुंचे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्षता यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने की। कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष मनोज पासी रहे। अतिथियों में बाराबंकी सांसद उपेंद्र रावत, फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता, विधायक प्रवीण पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें