फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. बंसल हत्याकांड : दिलीप मिश्रा व अख्तर कटरा के खिलाफ भी बी वारंट दाखिल

Tue, 01 Jun 2021 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • डॉ. बंसल हत्याकांड: फतहेगढ़ और सोनभद्र जेल में तामील कराया गया
विज्ञापन
Prayagraj News : Dr. AK Bansal file photo - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बहुचर्चित डॉ. अश्वनी कुमार बंसल हत्याकांड में दिलीप मिश्रा और अख्तर कटरा के खिलाफ भी बी वारंट जारी कराया गया है। कीडगंज पुलिस ने फतेहगढ़ और सोनभद्र जेल जाकर दोनों के खिलाफ जारी वारंट तामील भी करवा दिया है। अफसरों का कहना है कि कोर्ट की अनुमति मिलते ही दोनों को नैनी जेल लाया जाएगा। इसके बाद कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्याकांड के अनसुलझे सवालों का जवाब ढूढ़ा जाएगा।
विज्ञापन


जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल की हत्या का खुलासा चार साल बाद अप्रैल में एसटीएफ ने किया था। वारदात को अंजाम देने वाले शूटर शोएब को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एसटीएफ ने खुलासा किया था कि एडमिशन माफिया आलोक सिन्हा ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा, अख्तर कटरा की मदद से प्रतापगढ़ निवासी अबरार मुल्ला के जरिये शूटरों शोएब, मकसूद उर्फ जैद और यासिर को 15 लाख में हत्या की सुपारी दी थी। यासिर की हत्या हो चुकी है जबकि मकसूद और अबरार मुल्ला के साथ ही आलोक फरार चल रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस अब तक तीनाें का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

prayagraj news : Dr. Ak Bansal (File Photo) - फोटो : prayagraj
ऐसे में जेल में बंद शूटर शोएब, दिलीप व अख्तर से पूछताछ के बाद ही कुछ सुराग मिलने की संभावना है। जिसके बाद पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही शूटर शोएब के खिलाफ बी वारंट जारी कराया था। अब दिलीप और अख्तर के खिलाफ भी बी वारंट न सिर्फ जारी कराया गया है बल्कि इसे उन जेलों में तामील भी करा दिया गया है, जहां वह निरुद्ध हैं। गौरतलब है कि दिलीप व अख्तर को प्रशासनिक आधार पर फतेहगढ़ और सोनभद्र जेल में शिफ्ट किया गया था। कीडगंज इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि डॉ. बंसल हत्याकांड में जेल में निरुद्ध तीनों आरोपियों के खिलाफ बी वारंट संबंधित जेलों में तामील करा दिया गया है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद उन्हें कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 

फरार आरोपियों के खिलाफ जारी होगा वारंट
  1. फरार चल रहे आलोक सिन्हा, मकसूद और अबरार मुल्ला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया जाएगा। 
  2. पुलिस की ओर से इसके लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। 
  3. पटना निवासी आलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। 
  4. मकसूद ने दो अन्य शूटरों संग डॉक्टर बंसल पर दागी थीं गोलियां
  5. साजिशकर्ताओं व शूटरों के बीच की कड़ी है अबरार मुल्ला, कराई थी डील। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें