फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के जाने माने स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. एके बजाज का निधन, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना पॉजिटिव

Fri, 22 Jan 2021 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : डॉ. एके बजाज। (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जाने माने त्वचा, यौन व कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ. एके बजाज नहीं रहे। बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के मेंदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। चार जनवरी को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना संक्रमित उनकी पत्नी डॉ. सरिता बजाज भी मेंदांता में भर्ती हैं। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनके निधन का समाचार जब यहां पहुंचा तो लोग स्तब्ध रह गए। चिकित्सक समुदाय में शोक व्याप्त हो गया। उनके आवास पर लोगों का आना जाना लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : डॉ. एके बजाज (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
डॉ. एके बजाज (अशोक कुमार) त्वचा रोग चिकित्सा क्षेत्र में विश्व विख्यात थे। कोरोना संक्रमण के बाद वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पत्नी डॉ सरिता के साथ भर्ती हुए थे। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक अभी तक यह पुष्ट नहीं हो पाया है कि डॉ बजाज संक्रमण से मुक्त हो चुके थे या नहीं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कोविड निगेटिव होने के बाद उन्हें दिक्कत हुई। सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे। 

बीते 24 दिसंबर को 75 वां जन्मदिन मनाने वाले डॉ. बजाज के पूर्वज लाहौर, पाकिस्तान में बसे थे। उन्होंने पानीपत से एमबीबीएस और एम्स दिल्ली से एमडी डर्मिटोनॉलॉजी की डिग्री ली थी। वह एमएलएन मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग विभाग के संस्थापक विभागाध्यक्ष थे। उनकी दो बेटियां हैं, जो विदेश में रहती हैं। उनके आने के बाद दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं एएमए में शोक सभा में चिकित्सकों ने डॉ. एके बजाज को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज और एसआरएन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें