फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीपीएस, रानी रेवती स्कूल व संस्कार इंटरनेशनल सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानी रेवती देवी स्कूल, बीएचएस ए और संस्कार इंटरनेशनल ने लव श्रीवास्तव मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ओलंपिक एसोसिएशन प्रयागराज मंडल की ओर से आयोजित अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेली जा रही प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैंट को, रानी रेवती देवी स्कूल ने शकुन विद्या निकेतन को, बीएचएस ए ने इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने मैरी लूकस स्कूल को हरा दिया। मैच से पूर्व आयोजन सचिव कुश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि व इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नारायण गोपाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कांत श्रीवास्तव, आरएस बेदी, वीपी श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, संजय मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें