फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में अंधविश्वास के डंक से डीपीएस के मेधावी छात्र की मौत

Fri, 24 Jul 2020 10:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
स्कॉर्पियन - फोटो : Social media
विज्ञापन
बिच्छू के डंक से डीपीएस के मेधावी छात्र अमित सिंह (16) की मौत हो गई। दसवीं की परीक्षा में स्कूल में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाला अमित सिंह बुधवार को ट्रैक्टर से खेत चला गया था। वहीं बिच्छू ने डंक मार दिया। घरवाले अमित को पहले एक झोलाछाप डॉक्टर के पास फिर वैद्य के पास ले गए। इन सब में कई घंटे बीत गए। देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने की वजह से बृहस्पतिवार की शाम अमित की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोरांव के बरहुला कला गांव के रहने वाले शेष बहादुर सिंह किसान में हैं। उनका तीसरे नंबर का बेटा अमित सिंह (16) डीपीएस में 11वीं का छात्र था। अमित अपनी मां और दो बड़े भाइयों के साथ नैनी में रहकर पढ़ाई करता था। कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं, इसलिए सभी इस समय गांव में थे। बुधवार को अमित घर के ट्रैक्टर में बैठकर खेत चला गया था। वहां धान की रोपाई हो रही थी।

खेत में ही अमित को बिच्छू ने डंक मार दिया। चीख सुनकर पिता समेत अन्य लोग दौड़े। अमित को बगल गांव में झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। उसने कोई इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद परिजन अमित को लेकर घर चले आए। कुछ देर बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी। गांव के माहौल और अंधविश्वास के कारण घरवाले इस बार उसे एक वैद्य के यहां लेकर गए। उसने जड़ी बूटी का लेप लगाया और घर भेज दिया।
विज्ञापन


रात 9:00 बजे के बाद अमित की तबीयत फिर खराब होने लगी। फिर घरवाले उसे लेकर शहर आए और यहां एक अस्पताल में भर्ती किया लेकिन तब तक देर हो गई थी। गुरुवार को अमित की तबीयत ज्यादा बिगड़ने। शाम को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। घरवाले उसे एसआरएन अस्पताल ले गए जहां अमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें