फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नवविवाहिता का शव मिलने के मामले में कारोबारी समेत अन्य पर दहेज हत्या का केस

Thu, 13 Feb 2025 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

कटरा लक्ष्मी टॉकिज के पास स्थित माधव कुंज के रहने वाले कारोबारी संदीप जायसवाल की पत्नी ज्योति शिवहरे (32) का शव 10 फरवरी को कमरे में फंदे से लटकता मिला था।
विज्ञापन
युवक और विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरा लक्ष्मी टॉकिज के पास स्थित माधव कुंज के रहने वाले कारोबारी संदीप जायसवाल की पत्नी ज्योति शिवहरे (32) का शव 10 फरवरी को कमरे में फंदे से लटकता मिला था। जिसके बाद मामले में कर्नलगंज थाना पुलिस ने संदीप व उनके परिजनों पर दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कानपुर नरवल के रहने वाले प्रदीप शिवहरे ने पुलिस को बताया कि छोटी बहन ज्योति का विवाह 28 नवंबर 2024 को कटरा निवासी संदीप से हुआ था। संदीप कटरा में काॅपी- किताब का कारोबार करता है।

 

प्रदीप ने बताया कि ज्योति के ससुराल वाले उससे दहेज के अलावा 10 लाख नकद और फाॅर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर रहे थे। वे उससे अच्छा व्यवहार भी नहीं रखते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर वे उससे मारपीट करते थे।

विज्ञापन


प्रदीप ने ज्योति के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। 10 फरवरी को पता चला कि ज्योति का शव फंदे से लटका मिला है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें जिंदगी से ऊब कर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। हालांकि प्रदीप ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

हर पहलुओं पर की जा रही विवेचना...

प्रदीप शिवहरे ने बताया कि वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। जबकि उनकी तीन बहनें हैं, जिसमें ज्योति सबसे छोटी थी। उसने एमएससी तक पढ़ाई की थी। ज्योति का सपना था कि जिंदगी में कुछ अलग कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर सके। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कर्नलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें