फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ही नहीं पति भी बने दुशमन

विज्ञापन
Domostic Vioilence news
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य के सामने पहुंची ज्यादातर घरेलू हिंसा की शिकायतें
विज्ञापन

प्रयागराज। महिलाएं अब अपने घर में ही सुरक्षित नहीं हैं। सास ही नहीं पति भी उनके दुश्मन हो गए हैं। महिला आयोग की सदस्य उषा रानी ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में सुनवाई की। उसमें ज्यादातर मामले घर में ही प्रताड़ना के सामने आए।
विज्ञापन

चकिया की स्वाती सिन्हा ने पति रोहित पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने पति से सुरक्षा की गुहार लगाई। दारागंज की रीना यादव ने ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की। करेली की पूजा सोनी की शिकायत थी कि पति दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं। बेली रोड की आरती कनौजिया ने घरेलू हिंसा की शिकायत की। चंदा देवी ने भी पति राम प्रसाद बिस्मिल के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की। सदस्य ने सभी मामलों को सुना और संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने रिपोर्ट आयोग को भी भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं को भी आश्वस्त किया कि उनके साथ अब अन्याय नहीं होगा। उषारानी ने थानों में ही ज्यादातर मामले सुनने का निर्देश दिया, ताकि महिलाओं को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें