फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.बंसल की कार में बुलेट लगने की पुष्टि

Sat, 12 Sep 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल पर पांच सितंबर की रात घर के बाहर हुए हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हमलावरों ने उनकी इनोवा कार पर बम फेंककर और फायरिंग भी की थी। फोरेंसिक टीम ने डॉक्टर की कार में जिस जगह कार में गोली लगी थी, उसे काट कर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने बृहस्पतिवार को कार फिर उससे निकाले गए टुकड़े की बुलेट डिटेक्टशन किट से जांच की। टीम ने प्रारंभिक जांच में कार में गोली लगने की पुष्टि की है। इसकी वैधानिक जांच के लिए कार से निकाले गए लोहे के टुकड़े  को सील कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। इसकी जांच रिपोर्ट लगभग एक महीने में आ जाएगी। जानकारों का मानना है कि पुलिस प्रशासन चाहे तो इसकी रिपोर्ट जल्द मंगवा सकता है। जार्जटाउन एसओ दीपक पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई चल रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जब पक्के सबूत हाथ नहीं लग जाते कि हमले में आरोपियों का हाथ है, गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें