प्रत्याशी के सुझाव पर बदली गई एलईडी की दिशा
मुंडेरा मंडी पहुंचे सपा प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों ने अपने एजेंट तो नियुक्त कर दिए हैं,लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं है। निगरानी के लिए एलईडी लगाई गई,लेकिन उसकी दिशा ठीक न होने से एजेंट निगरानी नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने इसकी दिशा बदलने का सुझाव दिया और उनके सुझाव पर एलईडी को दूसरी जगह लगाने के लिए प्रशासन राजी हो गया। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग को थोड़ा और ऊंचा करने का सुझाव दिया है और प्रशासन ने उनके इस सुझाव को भी मान लिया है।
कमरे में केवल चुनाव संबंधी प्रपत्र रखे थे। कुत्ता बंद होने की सूचना मिलने पर प्रत्याशियों को बुलाकर उनके सामने कमरे को खुलवाया गया। कुत्ते को बाहर निकाल लिया गया है और प्रपत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। - गौरव कुमार, निर्वाचन अधिकारी इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र