फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी के पदों के लिए डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन आज से 

Fri, 26 Apr 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
indian railway group d work
विज्ञापन

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज की ओर से ग्रुप डी के 4762 पदों के लिए अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन शुक्रवार 26 अप्रैल से  शुरू होगा। पहले दो दिन आरआरसी कार्यालय में दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट की जांच की जाएगी। यहां 26 एवं 27 अप्रैल को 75-75 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


पिछले माह 26 मार्च से ही डीएसए ग्राउंड में ग्रुप डी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन 26 अप्रैल से शुरू होगा जो 14 जून तक चलेगा। आरआरसी की ओर से कुल 4950 अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है। डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप भी होना है। आरआरसी प्रयागराज के चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन में सफल अभ्यर्थियों का ही अगले दिन मेडिकल चेकअप होगा। मेडिकल चेकअप उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, कानपुर, झांसी एवं आगरा स्थित रेलवे चिकित्सालयों में होगा। उधर आरआरसी कार्यालय में आने वाले अभ्यर्थियों को धूप से बचाने के लिए प्रांगण में टेंट एवं पेयजल पानी आदि की सुविधा दी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें