फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर कहा, हमला रोकें, काम करने दें

विज्ञापन
doctors said that do not do the assault - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ लगातार हो रहे हमले और उनके साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार के खिलाफ बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। शहर के नारायण स्वरूप हास्पिटल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने पीपीई किट धारण कर हाथों पर नारों लिखीं तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किट पहने डॉक्टरों ने कहा, हमला और दुर्व्यवहार रोकें और हमें काम करने दें। यह समय मरीजों की सेवा का है सियासत का नहीं है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा कि हम लोग सहयोगियों के साथ कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे हैं, ऐसे में नियमों का पालन करने पर लोग मारपीट करते हैं, इससे काम में बाधा आती है। डॉक्टरों ने हमला रोकने की मांग की है। वहीं नेशनल इंट्रीगेटेड मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. राशिद, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. एसबी यादव, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. एम अली, डॉ. मोबिन अहमद, डॉ. उमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ एचबी सिंह, डॉ. रूपेश, डॉ. आरके सिंह आदि मने डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें