फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डॉक्टरों ने 17 किलो का ट्यूमर निकालकर महिला की बचाई जान

Fri, 20 Feb 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया क्षेत्र स्थित दोनैया चौराहे पर रोबिल चैरिटेबल मानव सेवा संस्थान में डॉक्टरों की टीम ने एक महिला के पेट से 17 किलोग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर निकाला। इससे महिला मरीज को नई जिंदगी मिली। ऑपरेशन के बाद 45 वर्षीय नागमती पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. जेके पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का यह एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन था, जिसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ऑपरेशन टीम में डॉ. अनुपमा रतन तथा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार जायसवाल शामिल रहे। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें