फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों, मेडिकल कालेज छात्रों ने महान वैज्ञानिक को दी श्रद्धांजलि

Wed, 29 Jul 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह समेत कई प्रोफेसरों, मेडिकल छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेडिकल छात्रों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ कैंडल जलाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कालेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि देशवासियों ने महान वैज्ञानिक के साथ ही महान चिंतक, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, महान दार्शनिक व राष्ट्रभक्त को खोया है।
विज्ञापन


डॉ. कलाम का निधन बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। ऐसी महान विभूतियां समाज, देश, दुनिया के लिए मिसाल हैं। श्रद्धांजलि सभा में कालेज प्राचार्य केलिए अलावा डॉ. आरबी कमल, डॉ. देवाशीष शर्मा, डॉ. वत्सला मिश्रा, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. प्रकाश, डॉ. अलंकार समेत तमाम मेडिकल छात्र उपस्थित थे।
दूसरी ओर टीबी अस्पताल में आयोजित शोकसभा में डॉक्टरों ने डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी। डॉक्टरों ने कहा कि मिसाइन मैन का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में सीएमएस डॉ. मोहम्मद फारुख, डॉ. मनीष राज चौरसिया, डॉ. एसएन चतुर्वेदी समेत कई डॉक्टर , पैरा मेडिकल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें