फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : क्लीनिक के लिए पिता से पैसे न मिलने पर डॉक्टर ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 23 Apr 2026 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिवकुटी थाना क्षेत्र के महावीरपुर कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कमला नगर निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर पीयूष कृष्ण गर्ग (45) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी थाना क्षेत्र के महावीरपुर कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कमला नगर निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर पीयूष कृष्ण गर्ग (45) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जांच में पता चला कि पिता से क्लीनिक के लिए रुपये नहीं मिलने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शिवकुटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बलिया के रहने वाले पीयूष कृष्ण गर्ग शिवकुटी के कमला नगर क्षेत्र में अपने पिता वीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ रहते थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे उन्होंने महावीर पुरी कॉलोनी के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना से पहले पीयूष ने अपने 16 वर्षीय बेटे शाश्वत कृष्ण तिवारी के मोबाइल पर आत्महत्या करने का मैसेज और घटना स्थल की फोटो भी भेजी थी। जब तक परिजन कुछ समझते तब तक हादसा हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।

शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन के आगे कूदकर पीयूष ने आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले बेटे को मैसेज व घटना स्थल की फोटो भेजी थी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी कर चुके थे आत्महत्या का प्रयास

पुलिस जांच में सामने आया कि पीयूष होम्योपैथिक क्लिनिक खोलना चाहते थे। इसके लिए पिता से आर्थिक सहायता मांगी थी। मदद न मिलने से वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीयूष पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक बेटा है। बृहस्पतिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें