फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को करो नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एनएचएम/एनटीईपी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ ताली एवं थाली बजाने या फूल माला और हौसला अफजाई से काम नहीं चलेगा। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि कोरोना महामारी से संपूर्ण विश्व जूझ रहा है। इस समय संविदा कर्मचारी नियमित कर्मचारियों से कंधे से कंधा मिलाकर पूरी ऊर्जा एवं संकल्प के साथ इस बीमारी को प्रदेश से मुक्त कराने के लिए संघर्षशील है।
विज्ञापन

इसलिए संविदा कर्मचारियों एवं उनके परिवार के भविष्य को देखते हुए उन्हें तत्काल नियमित किया जाए। उधर करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीआरपीएफ के 224 बटालियन में तैनात विनोद कुमार यादव की परिजनों संग आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। कहा कि उनके आत्महत्या की कोई ठोस वजह नहीं आई है। मृतक के पिता ने मेजा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा आत्महत्या के स्पष्ट कारणों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें