फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर करें आनलॉइन शॉपिंग : जरा सी चूक से खाली हो सकता है खाता, रखें यह सावधानी

Thu, 30 Dec 2021 02:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

साइबर शातिरों ने एक रुपये के जरिए ऑनलाइन ठगी की नई विधा ईजाद की है। कई ऑनलाइन साइट पर पुरानी और नई चीजें बेची जाती हैं। ठग पुरानी चीजों को बेचने या खरीदने के नाम पर लोगों से बात करते हैं।
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक रुपये को हल्के में मत लीजिए। अगर साइबर शातिरों के चक्कर में पड़ गए तो यही एक रुपया आपके खाते से लाखों उड़ा सकता है। शहर में कई लोगों ने ऑनलाइन साइट पर लेनदेन के लिए शातिरों के भेजे लिंक पर क्लिक कर जैसे ही एक रुपया भेजा, उनके खाते से लाखों रुपये साफ हो गए। साइबर क्राइम थाने में एक साल में ऐसी एक दर्जन से अधिक घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जानकारी ही फ्रॉड से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। 

विज्ञापन


साइबर शातिरों ने एक रुपये के जरिए ऑनलाइन ठगी की नई विधा ईजाद की है। कई ऑनलाइन साइट पर पुरानी और नई चीजें बेची जाती हैं। ठग पुरानी चीजों को बेचने या खरीदने के नाम पर लोगों से बात करते हैं। पुरानी चीजों की वे बहुत कम कीमत लगाते हैं, जिससे सामने वाला शख्स झांसे में आ जाता है। लेन देन के लिए शातिर ठग एक लिंक भेजते हैं।

विज्ञापन

एक रुपया ट्रांसफर कराने के नाम पर करते हैं खेल
कहते हैं कि वह लिंक क्लिक करके एक रुपया भेज दें ताकि लेनदेन की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। एक रुपया इतना कम होता है कि अक्सर लोग बिना सोचे समझे लिंक को क्लिक कर उसे ट्रांसफर कर देते हैं। बस इसी का फायदा उठाकर शातिर उनके बैंक खाते से रुपये उड़ाना शुरू कर देते हैं। साइबर क्राइम थाने पर एक साल में ऐसी एक दर्जन से अधिक घटनाओं को दर्ज किया जा चुका है। 

जानकारी ही बचाव 
साइबर क्राइम थाने के प्रभारी राजीव तिवारी कहते हैं कि इस तरह के फ्रॉड से बचने का सिर्फ एक उपाय जानकारी होना है। किसी भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन बैंकिंग या फिर ऑनलाइन रुपये नहीं ट्रांसफर करना चाहिए। इन दिनों लिंक भेजकर लोगों के खाते से रुपये उड़ाए जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले उसकी पड़ताल कर लेनी चाहिए। एक रुपये ट्रांसफर कर ठगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों को लिंक क्लिक कर पैसे ट्रांसफर करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें