फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सबको साथ लेकर चल रही है भाजपा’

Sat, 12 Sep 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दीन दयाल उपाध्याय वर्ग प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर शुक्रवार को फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से भाजपा सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चल रही है। लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा का नारा भी था ‘सब का साथ सब का विकास’। इस दौरान सांसद ने मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों को भी गिनाया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित गंगोत्री गार्डन में आयोजित कार्यशाला का आज उद्घाटन पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने किया। यहां विश्व हिंदू परिषद की साध्वी प्राची ने मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा का 1952 से  अब तक का इतिहास बताया। इस दौरान नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, प्रभाशंकर पांडेय, बब्बू राम द्विवेदी, डा. बीबी अग्रवाल, डा. एसएल ओझा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

उधर भाजपा खुल्दाबाद, राजरूपपुर मंडल की ओर से भी दीनदयाल उपाध्याय वर्ग प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन के मुख्य वक्ता सांसद केशव प्रसाद मौर्य रहे। यहां पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, लल्लू लाल कुशवाहा आदि ने केंद्र सरकार की योजनाओं का ब्यौरा कार्यकर्ताओं के सामने रखा। इस मौके पर कमलेश कुमार, रामजी केसरवानी, दिवाकर त्रिपाठी, लल्लू लाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें