फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का अनादर करने का दुस्साहस न करें अफसर : केशव

Thu, 23 Nov 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज के मैदान में आयोजित चुनावी रैली में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी की मौजूदगी में उन अफसरों को चेतावनी दी जो भाजपा कार्यकर्ताओं की बिल्कुल भी नहीं सुनते। केशव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनादर करने का दुस्साहस अफसर बिल्कुल भी न करें। कहा, इलाहाबाद में बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं लोगों को उपलब्ध हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां एम्स की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन


केशव ने कहा कि इलाहाबाद प्रतियोगी छात्रों का शहर होने के साथ ही तीर्थों का राजा भी है। केंद्र की योगी सरकार युवाओं की सबसे ज्यादा चिंता करती है। सरकार जल्द ही युवाओं के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। केशव ने पूर्व की सपा सरकार के दौरान लोक सेवा आयोग में हुई नियुक्तियों के फर्जीवाड़े का भी जिक्र किया। कहा कि लोक सेवा आयोग के शुद्धीकरण का काम भाजपा ने किया है। प्रदेश में सरकार किसी अफसर के दम पर नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर बनी है। भाजपा कार्यकर्ता और प्रतियोगी छात्र मेरे लिए हनुमान जी है। इस चुनाव में भले ही बहुत से कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिली है, लेकिन उन्हें सम्मान देने के लिए पार्टी का कोष खाली नहीं हुआ है।

कमल का फूल विकास, रोजगार आदि की गारंटी है। केशव ने मंच पर बैठे सांसद श्यामा चरण गुप्ता, कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा नेता डॉ. केपी श्रीवास्तव और निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां बैठे ये सभी लोग मेयर रह चुके हैं। ऐसे में भाजपा के पास नगर निगम को चलाने का सबसे ज्यादा अनुभव है। लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वर्ष 2014 में बेईमानी न होती तो लोकसभा की सभी 80 सीटें भाजपा के खाते में ही आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें